औरैया21अक्टूबर*बीच-बचाव करने आई किशोरी का चुन्नी से कसा गला हालत गंभीर*
*औरैया।* थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम भोला का पुरवा में बुधवार की रात टेशु-झेझी विवाह के दौरान दो नामजद युवक गांव के ही दो युवकों के साथ मारपीट करने लगे। उनका चीखना चिल्लाना सुनकर बचाने आई किशोरी के गले में पड़ी चुन्नी से गला कस दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार को किशोरी को दिबियापुर सीएचसी से 100 शैय्या अस्पताल रेफर किया गया। यहां से भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना दिबियापुर में तहरीर दी गई है।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम भोला का पुरवा में बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर कमलेश के दरवाजे पर झेझी- टेशु का विवाह हो रहा था। उसी समय धीरेंद्र कुमार 23 वर्ष एवं अरुण कुमार 20 वर्ष पुत्रगण वीरेंद्र खाना खा रहे थे। उसी समय गांव के ही दो नामजद युवक आ गये, और उपरोक्त दोनों युवकों के साथ गाली- गलौज करने लगे। जब उन लोगों ने गालियां देने का विरोध किया , उसी समय नामजद लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। उनका चीखना- चिल्लाना सुनकर युवकों की बहन सोनी 15 वर्ष तथा तथा चाची पुष्पा देवी बचाने आई। उसी समय नामजद युवकों ने किशोरी सोनी के गले में पड़ी चुन्नी से उसका गला कस दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किशोरी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया , जहां से चिकित्सकों ने 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी के गले में अधिक सूजन बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। किशोरी के पिता वीरेंद्र ने बताया कि उसने इस आशय की रिपोर्ट लिखाने के लिए नामजद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार