औरैया20जून*देवकली मंदिर पर डीएम ने अधिकारियों के साथ किया योगासन*
*योगासन से होने वाले लाभों के विषय में जानकारी देते हुए किया जागरूक*
*औरैया।* योग सप्ताह के तहत जिला प्रशासन द्वारा योगासन की प्रक्रिया जारी है। इसी के चलते जिले में अधिकारीगणों के अलावा अन्य नेताओं व समाजसेवी समितियों द्वारा योग करने से होने वाले लाभों से अवगत कराते हुए जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यालय , शहीद पार्क यमुना तट पर विगत दिनों योगासन किया जा चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर योगासन किया गया। सोमवार को देवकली मंदिर परिसर में अपर जिलाधिकारी के अलावा अधिकारियों ने भी योगासन किया। साथ ही योगासन से होने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि योग से ही निरोग रहा जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को स्वयं योगासन करने के साथ अपने परिजनों को भी योगासन के विषय में जागरूक करते हुए दैनिक रूप से योगासन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे परिवार निरोगी रहेगा। जब परिवार निरोगी होगा तभी वह अपने एवं सामाजिक उत्थान के लिए काम कर सकेगा।
सोमवार 20 जून को प्रातः 06 बजे महाकालेश्वर देवकली मंदिर परिसर में जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने जनपद के आला अधिकारियों के साथ योगासन किया। शहर के लोगों ने भी सहभागिता करते हुए योगासन से होने वाले लाभों को समझा। जिला अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पास के खेल मैदान या किसी योग संस्थान में जाकर प्रत्येक सुबह योगासन करें तथा अपने परिवार के लोगों को इसके लिए जागरूक करें। कहा कि योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, तथा कई गंभीर बीमारियां होने से बचाता है।जिलाधिकारी ने इसके अलावा मंदिर परिसर में आये हुए शहर के तमाम लोगों को योगा के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक कर जनपद के समस्त जनमानस से योगासन करने के लिए पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा सुख निरोगी काया ही है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योगासन कर स्वस्थ रहना चाहिए। स्वस्थ मनुष्य के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। स्वस्थ मस्तिष्क से ही अच्छे निर्णय लिए जा सकते हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान व शहर वासियों द्वारा योगासन किया गया। योगासन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा कराया गया।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*