औरैया19मार्च24*ब्रेक शू जाम होने से एक घण्टे खड़ी रही मालगाड़ी*
*कंचौसी, औरैया।* सोमवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे के बाद इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के ब्रेक-शू जाम होने की जानकारी होते ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को कंचौसी स्टेशन व रेलवे क्राॅसिंग के बीच रोक दिया। मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण पीछे से आ रही दो माल गाड़ियों को आउटर पर रोका गया। लगभग 1 घंटे तक चले मरम्मत के काम के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। सोमवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल आ रही मालगाड़ी के ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने मालगाड़ी को मेन लाइन पर रोक दिया। साथ ही सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस बीच पीछे से आ रहीं दो माल गाड़ियों को आउटर रोका गया। इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। जानकारी होते ही न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज एंड वैगन के कर्मचारियों ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई माल गाड़ियों को पास कराया जा सका।रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगने से वाहन सवार एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। दोपहर 4 बजकर 05 मिनट पर यातायात सुचारू हो सका था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि ब्रेक शू जाम होने से मालगाड़ी खड़ी रही।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।