औरैया19मईआरटीओ व प्रशासन की मिलीभगत के चलते डग्गामार वाहनों पर नही हो रही कोई कार्रवाई!
बिधूना (औरैया)- खबर औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र बिधूना से है जहां डग्गामार वाहन का संचालन रोड पर धड़ल्ले से हो रहा है जो सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मंशा को रौंधते हुए दिखाई दे रहे हैं! या यूं कहें की आरटीओ व प्रशासन की मिलीभगत से डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है जो मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं! जबकि बिधूना में कुछ दिनों पहले ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था उस अभियान में नगर पंचायत के एक बाबू की गुंडागर्दी भी सामने आई थी बिधूना नगर पंचायत के बाबू मनोज चौबे के द्वारा एक ठेले वाले को कालर पकड़कर थप्पड़ मार दिया था! और उसके ठेले को वहा से हटावा भी दिया गया था! क्या नगर पंचायत बिधूना व प्रशासन को कस्बे रोज शाम को डग्गामार वाहनों के खड़े होने से पैदा होती समस्याएं नहीं दिखाई दे रही है! डग्गामार वाहनों का संचालन आरटीओ व प्रशासन के बिना मिलीभगत के नही हो सकता!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*