औरैया19नवम्बर*नगर के एक गेस्टहाउस में शिक्षक संघ की बैठक हुई*
फफूंद / औरैया
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद यादव की अध्यक्षता में नगर में स्थित सुमन वाटिका में सम्पन्य हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिलेश चंद्र यादव ने कहा कि आज शिक्षक अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स सभी को एकजुट होकर पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा नहीं तो आने वाले समय में यह सरकार सभी सरकारी उपक्रमों को बेचकर उद्योगपतियों को सौंप देगी, जिससे आने वाले समय में नौकरियां समाप्त हो जाएंगे। पुरानी पेंशन के लिए हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना है और इस पेंशन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। जिसमें 30 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में होने वाली रैली में एक ब्लॉक से अधिक से अधिक अध्यापकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सदस्यता शुल्क शीघ्र जमा करने पर विचार विमर्श हुआ। ई एस आई डिप्लोमा फार्मेसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय राज सिंह यादव ने कहा आज सरकारें निरंकुश हो गई हैं वह कर्मचारियों को अपने ढंग से चलाना चाहती हैं, सरकारी संस्थानों को बेचकर रुपया कमा रही हैं आने वाली पीढ़ी के लिए नौकरियां और रोजगार समाप्त कर उद्योगपतियों को संरक्षण दे रहे हैं।बैठक में जिला उपाध्यक्ष ऋतु राज दुबे, जिला संयुक्त मंत्री अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष महिला ज्योति पाल, जिला प्रचार मंत्री कल्पना नागर, जिला संगठन मंत्री हरनारायण राजपूत ,जिला संगठन मंत्री ओम कुमार यादव प्रचार मंत्री पीयूष गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष एरवाकटरा वीरपाल सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना संजय सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष अजीतमल दीपक दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष भाग नगर कमलेश चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष औरैया अरविंद दुबे ब्लॉक सहार पंकज कठेरिया, ब्लॉक अछल्दा के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश नारायण यादव मंत्रियों में ओम नारायण पाल, विक्रम दत्त , बुद्धि पाल यादव, राधा कृष्ण कठेरिया, पंकज तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*