[19/11, 7:57 PM] Ram Prakash Sharma: *राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई बैठक*
*बैंक सम्मन जल्द से जल्द कार्यालय भेजें – जिला जज*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु विद्युत विभाग और बैंक कर्मचारियों के साथ प्री ट्रायल बैठक की जिसमें उन्होंने बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बैंकों से संबंधित सम्मन/नोटिस जल्द से जल्द कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें ताकि समय से तामीला कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में सुनील कुमार सिंह, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत औरैया व दिवाकर कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के साथ विद्युत विभाग के अधिवक्ता भूकेश मिश्रा एडवोकेट एलडीएम देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।
[19/11, 7:57 PM] Ram Prakash Sharma: *एलईडी द्वारा से प्रचार प्रसार किया गया*
*सरकार की उपलब्धियों को एलईडी वैन से हुआ प्रचार-प्रसार*
*औरैया।* प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का एलईडी वैन के माध्यम से जनता के बीच प्रचार-प्रसार किया गया। सूचना विभाग की एलईडी वेन के माध्यम से तिलक नगर बरमुपुर, ककोर, बमुरीपुर, तुर्कीपुर, जालौन चौराहा आदि जगहों पर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जनपद झांसी व महोबा भ्रमण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
[19/11, 7:57 PM] Ram Prakash Sharma: *11 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत*
*औरैया।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया के सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सुबह 10 बजे से जिले की सभी अदालतों में इसका आयोजन होगा। जिला जज /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया अनिल कुमार वर्मा के दिशा निर्देश में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, राजस्व, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक, वैवाहिक दांपत्य विवाद से संबंधित विवादों, मुकदमा और लघु एवं समनीय आपराधिक वाद निरस्त किए जाएंगे। इसका निस्तारण परस्पर सुलह समझौते अथवा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर किया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में एन0 आई0 एक्ट के अंतर्गत न्यायालयों में विचाराधीन बाद भी स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही प्री- लिटिमेशन स्कीम के अंतर्गत मोबाइल व टेलीफोन के बकाया बिल और विभिन्न बैंकों की ऐसे बकायेदारों के मामले भी नियत किए जाएंगे जिन्होंने कई वर्षों बाद भी बकाया बिल बैंक ऋण जमा नहीं किया है। ऐसे बकायेदारों को इस अवसर पर लाभ अवश्य उठाना चाहिए और इस राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होना चाहिए। इसके अतिरिक्त श्रीराम फाइनेंस कंपनी से जुड़े वादों के निस्तारण हेतु प्री- लिटिमेशन बैठक दिनांक 20 नवंबर 2021 को समय 10 बजे से आयोजित की जाएगी। आयोजन हितों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
[19/11, 7:57 PM] Ram Prakash Sharma: *21 नवंबर को बूथ पर जाकर बनवाए अपना वोट*
*औरैया।* मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत तीसरी बार 21 नवंबर को भी सभी बूथों पर विशेष कैम्प लगेगा। इसमें पहली जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने या 18 वर्ष के बाद किसी भी उम्र के नए लोगों को मतदाता बनाया जाएगा। ऐसे लोग बूथ पर जाकर फार्म छह भरकर जमा कर सकते हैं। बीएलओ बूथ पर सुबह दस बजे से चार बजे तक मौजूद रहेंगे। अपर जिलाधिकारी-उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत पात्रों को मतदाता सूची में शामिल करने का दिशा निर्देश दिये है।
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन एक नवम्बर को किया गया था। इस पर दावे व आपत्तियां 30 नवंबर तक ली जाएंगी। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। इसके साथ ही पहली नवंबर से ही मतदाता बनाने, संशोधन करने, स्थान परिर्वतन, मृतकों का नाम काटने का भी कार्य चल रहा है, जो 30 नवंबर तक ही चलेगा। इसके साथ ही बीच बीच में बूथों पर विशेष कैम्प लगाकर मतदाता बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें ऐसे मतदाता जिनकी आयु पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी या जिनकी 18 वर्ष पूरा हो गई है वह अपना नाम 30 नवंबर तक मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। 21 नवंबर को जनपद के सभी बूथों पर विशेष कैम्प लगेगा। जिसमें मतदाता बनाए जाएंगे। पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रपत्र छह, नाम विलोपन के लिए प्रपत्र सात एवं किसी संशोधन के लिए प्रपत्र आठ में आवेदन कर सकते हैं। 21 नवंबर को जनपद के सभी बूथों पर विशेष कैम्प लगेगा। वहां संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे। 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले या वंचित लोगों को चाहिए कि वह बूथ पर जाकर फार्म भरकर मतदाता बनें। संशोधन, स्थान परिवर्तन का भी कार्य होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि ऐसे सभी नागरिक जो अपना वोट बनवाना चाहते हैं। वह संबंधित मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थल पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 भरकर जमा करें। विशेष तौर पर ऐसी महिलाएं जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वह थोड़ा सा समय निकाल कर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। इसी प्रकार मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक, शिफ्टेड या डुप्लीकेट नामों को कटवाने के लिए फार्म-7 भरकर जमा कर सकते हैं। यदि मतदाता अपने नाम, आयु या पते इत्यादि में संशोधन कराना चाहते हैं तो इसके लिए फार्म-8 भरकर जमा कर सकते हैं। एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपना नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 क भरा जाएगा।
पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी और सुपरवाइजरों को सुबह 10 से शाम चार बजे तक ड्यूटी में रहना है। सभी निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भ्रमण कर बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। इस दौरान यदि कोई बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारी या सुपरवाइजर अनुपस्थित मिल तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई होगी।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है