औरैया19अप्रैल*दिबियापुर के नहर पुल पर लगा घंटों से जाम लोग बच्चे प्यास से हुए हलकान*
*दिबियापुर ,औरैया।* औद्योगिक नगर दिबियापुर के नहर पुल पर करीब 2 घंटे से जाम लगा रहा। प्रशासन द्वारा नहर पुल पर जाम की कोई सही व्यवस्था ना होने से आए दिन अक्सर जाम ही लगता है। सोमवार की शाम को भी जाम लगा रहा, जो नहर पुल पर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी देते हैं, वह छाया में मस्त होकर बैठे रहते हैं। केवल उन्हें अपनी खाने-पीने की चिंता रहती है। बाकी क्या हो रहा है, कोई मतलब नहीं है। पुलिस प्रशासन इतना मस्त होकर नहर पर ड्यूटी देता है, उन्हें किसी मामले में कोई चिंता नहीं है। दिबियापुर के जाम में यात्री, राहगीर , बच्चे व मरीज सभी परेशान होते रहते हैं। कुछ वर्ष पहले रस्सी व शाकल लगाकर यातायात पुलिस द्वारा अपनी-अपनी रास्ता चिन्हित कर दी गई थी। अब कुछ नहीं हो रहा है, नियम का खुला उल्लंघन हो रहा है। नो एंट्री लगने के बावजूद भी नगर वासियों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इसके लिए प्रशासन को कुछ कठोर उपाय करने चाहिए, हालांकि जर्जर अवस्था में नहर का पुल हो चुका है, और वहां बोर्ड भी लगा दिया गया है, कि भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके बाद भी रात में सैकड़ों की तादात में ट्रक निकलते हैं। किसी दिन बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR