ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया17सितम्बर23*सवर्ण समाज सेवा संस्थान, सक्षम व परस्पर सहयोगी ग्रुप सांस्कृतिक आयाम संगोष्ठी आयोजित हुई।
दिबियापुर औरैया सांस्कृतिक आयाम जिलाध्यक्ष बने उमेश द्विवेदी-
दिबियापुर।हरी गार्डन दिबियापुर में सवर्ण समाज सेवा संस्थान, सक्षम व परस्पर सहयोगी ग्रुप सांस्कृतिक आयाम संगोष्ठी आयोजित हुई।बैठक में मुख्य अतिथि दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा रहे विशिष्ट अतिथि सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी,सक्षम राष्ट्रीय सह संयोजक सुमन चतुर्वेदी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण समाज सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने की।इस अवसर पर कवि गोविन्द द्विवेदी ,डॉ एस डी सिंह,कवि उमेश द्विवेदी, कवियित्री रश्मि मनोज ,कवि गोपाल पांडेय,कवि पवन द्विवेदी, कवि अमरनाथ दीक्षित ,कवि प्रमोद तिवारी, कवि शिवकांत मिश्रा ने काव्य पाठ किया।इस अवसर पर सक्षम प्रान्त सह सचिव पंकज तिवारी,सक्षम जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, सक्षम सह सचिव विशाल दुबे,सवर्ण समाज सेवा संस्थान भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अतुल दुबे,जिला महामंत्री युवा मोर्चा रवि तिवारी,मीडिया प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास अवस्थी, संगठन संचालन समिति सदस्य आशीष अवस्थी ,कोर कमेटी सदस्य त्रिलोकी अवस्थी, मनोज अग्निहोत्री,परस्पर सहयोगी ग्रुप सदस्य आदित्य त्रिपाठी,सचिन तिवारी, विजय चतुर्वेदी, मनू पांडेय, अक्षय शुक्ला संगठन के सदस्य उमेश मिश्रा , रजनीकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
परस्पर सहयोगी ग्रुप के बारे में धीरज शुक्ला ने बताया कि टीम के किसी साथी के देहावसान पर सभी टीम के सदस्य उस साथी के परिवार को 500 रु का सहयोग करते हैं , अभी इस ग्रुप में 165 सदस्य हैं और ग्रुप के माध्यम से दिवंगत साथी गोपाल मिश्रा के परिवार को सहायता प्रदान की गई है।
इस अवसर पर कवि उमेश द्विवेदी को सक्षम संगठन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम