औरैया17दिसम्बर*मोबाइल सेंटर में लगी आग 24 लाख का माल जलकर खाक*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला नरायनपुर में बीती रात एक मोबाइल सेंटर की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए के उपकरण जलकर स्वाहा हो गये। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए दुकान संचालक ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
अमित कुमार पोरवाल पुत्र अनिल कुमार पोरवाल निवासी मोहल्ला ओम नगर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर पर चला गया था। रात्रि करीब साढे 11 बजे उसकी दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे धुंआ एवं आग की लपटें उठती देख कर पास पड़ोस के लोगों ने उसे मोबाइल के माध्यम से सूचना देते हुए कहा कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। जिस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। तब तक पुलिस एवं फायर स्टेशन की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी थी। फायर कर्मियों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखे सभी उपकरण एवं शोरूम जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से उसका करीब 24 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। जिससे उसका बड़ा नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए गुहार लगाई है।

More Stories
बस्ती 27 नवम्बर 26*15 साल के छात्र पर आया रुपाली मैडम का दिल, लेकर पहुंचीं लखनऊ; होटल में मिली दोनों की लोकेशन!*
लखनऊ 27 नवम्बर 26**गाटा-111 में सरकारी मिट्टी गायब, जवाब भी गायब*RTI घुमाई गई, दूसरी अपील का भी जवाब नहीं*
नई दिल्ली 27 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*