औरैया16सितम्बर*लम्पी रोग के टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना*
*औरैया 16 सितंबर 2022-* जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने गोवंश से फैलने वाले लम्पी रोग को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में टीकाकरण अभियान को धार देने के लिए पूर्व में संचालित एंबुलेंस के अतिरिक्त दो और एंबुलेंस को टीकाकरण अभियान में उतारने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रोग से बचाव के लिए शीघ्रता के साथ टीकाकरण कराया जाए, जिससे कोई भी गोवंश रोग से पीड़ित न होने पाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शिथिलता न बरती जाए और हर संभव प्रयास करके प्रत्येक गोवंश को टीका लगाया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि टीकाकरण कार्यक्रम की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी क्षेत्र टीकाकरण से वंचित नहीं रहा और प्रत्येक गोवंश को टीका लगा दिया गया है।
More Stories
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान मे शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*
कौशाम्बी 22 सितंबर 26*जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*