औरैया16अक्टूबर*डीएम व एसपी ने सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ*
*अधिकारी द्वय ने यातायात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*औरैया।* रविवार 16 अक्टूबर 2022 को सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा नवीन मंडी से में यातायत चार पहिया वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यातायात वाहनो द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक नागरिको को यातायात के नियमो का पालन करने, वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को यातायात के नियमों के प्रति सजग करते हुए ओवर लोड वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली से सवारी न ले जाने के सम्बन्ध में तथा अपने परिवार तथा अपने आस-पड़ोस के लोगों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने के लिए अपील की गयी। कार्यक्रम में सीडीओ औरैया अनिल कुमार सिंह, पीटीओ रिहाना बानो, यातायात टीआई के के मिश्र समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
कानपुर नगर 2 मई26*भ्रष्टाचार की आंधी में रौंदा जायेगा किसान, मौज करेगा किसानों की कीमती जमीनों पर भ्रष्टाचारी विभाग*
मीरजापुर2मई26*भाजपा की दूसरी सूची जारी, महेंद्र जायसवाल बने जिला सहकोषाध्यक्ष*
लखनऊ2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें