औरैया14मई*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संयुक्त कार्यसमिति बैठक सम्पन्न*
*दिबियापुर,औरैया।* अवंतीबाई पुस्तकालय सेहुद में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक सम्पन्न हुई।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा सम्पूर्ण देश मे 1 अगस्त 2022 को अमृत महोत्सव आयोजन को जनपद में सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए कार्ययोजना बनाई गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला व भाजपा नेता अमर सिंह राजपूत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं संरक्षक श्रीओम चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ,महामंत्री पंकज तिवारी,कोषाध्यक्ष प्रह्लाद ओमर ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के विषय मे बताया। बैठक में जिला संगठन मंत्री विवेक दुबे,जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान, जिला संयुक्त मंत्री कुमार मंगलम ने ब्लॉक पदाधिकारियों को अमृत महोत्सव हेतु जिम्मेदारी सौंपी। पदाधिकारियों ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना की कन्वर्जन कॉस्ट शीघ्र भेजी जाए व रसोइयों का मानदेय शीघ्र भेजा जाए, समस्त शिक्षकों का उपार्जित अवकाश पोर्टल पर अंकित किया जाय। इस अवसर पर ब्लॉक सहार की समस्याएं ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सक्सेना, ब्लॉक अजीतमल की समस्याएं ब्लॉक मंत्री हरि नारायण, ब्लॉक भाग्यनगर की समस्याएं ब्लॉक अध्यक्ष धरम सिंह तोमर, ब्लॉक अछल्दा की समस्याएं ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद, ब्लॉक एरवाकटरा की समस्याएं ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र अग्निहोत्री, ब्लॉक मंत्री महेश दोहरे ने रखीं।

More Stories
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी