मथुरा 27 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.10.2026 को समय 11:57 बजे ग्राम शाहपुर के पास जयपुर बरेली हाईवे की सर्विस रोड पर बनी ट्यूबवेल के सामने थाना क्षेत्र जमुनापार जनपद मथुरा से अभियुक्त सूरज पुत्र हरिओम निवासी ग्राम नंगला पोला थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना जमुनापर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 393/26 धारा 115(2)/352/351(3)/191(2)/333/105 बी0एन0एस0 में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 07.10.2026 को श्रीमती मोनिका पत्नी विपिन कुमार निवासी नगला पोला थाना जमुनापार मथुरा ने पति विपिन कुमार पुत्र लेखराज निवासी उपरोक्त के साथ थाना आकर खुद के साथ, पति विपिन, सास सुमन व ससुर लेखराज के साथ अभियुक्तगण 1. हरेन्द्र पुत्र छैल विहारी 2. वीरेश पुत्र छैल विहारी 3. छैल विहारी पुत्र महिलाल 4. सूरज पुत्र हरिओम निवासी गण नगला पोला थाना जमुनापार मथुरा द्वारा गन्दी गन्दी गाली गलौज कर लाठी डंडो से मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र दिया जिसके आधार पर मु0अ0स0 393/26 धारा 115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था । दिनांक 21.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता सुमन पत्नी लेखराज निवासी नगला पोला थाना जमुनापार जनपद मथुरा की दौराने उपचार मृत्यु हो जाने के कारण साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 191(2)/333/105 बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गई । अभियुक्त छैल बिहारी पुत्र महिलाल निवासी ग्राम नंगला पोला थाना जमुनापार जनपद मथुरा को पूर्व में दिनांक 25.10.2026 को गिरफ्तार कर थाना जमुनापार से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा चुकी है ।
*गिरफ्ताशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्रः-*
सूरज पुत्र हरिओम निवासी ग्राम नंगला पोला थाना जमुनापार जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।
*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
*स्थान* – ग्राम शाहपुर के पास जयपुर बरेली हाईवे की सर्विस रोड पर बनी ट्यूबवेल के सामने थाना क्षेत्र जमुनापार जनपद मथुरा, दिनांक 27.10.2026 व समय 11:57 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक विवरणः* –
मु0अ0सं0 393/26 धारा 115(2)/352/351(3)/191(2)/333/105 बी0एन0एस0 थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक संजयपाल सिंह राघव थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 अनिल कुमार थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
3.कां0 584 लाल सिंह थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
4.कां0 594 अंकिल कुमार थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*