औरैया14नवम्बर*सफाई के दौरान पक्की बनी बम्बी टूटी ग्रामीणों में आक्रोश*
*लाखों की लागत से बनी बम्बी सफाई के दौरान टूटी*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर मंगलपुर मार्ग पर जमौली के निकट दहगाव माइनर पर रविवार को सफाई के दौरान बनी पक्की बम्बी को तोड़ दिया। माइनर की पुलिया भी लगभग 3 महीने से भी अधिक समय से टूटी हुई है।जमौली निकट दहगांव माइनर की टूटी पुलिया और टूटी बम्बी किसानो के लिए समस्या बनी हुई है। जान जोखिम में डालकर किसान अपने खेतों तक पहुँच रहे है। राहगीरों को मुश्किल से गुजर कर निकलना पड़ता है। जिससे पुरुषों के साथ महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों आशीष दीक्षित, अमित कुमार,लल्ला तिवारी, विमल कुमार,अतर सिंह का कहना है कि पिछली बार नहर विभाग जेई से शिकायत की गयी थी।जिससे उन्होंने पुलिया बनाने का आश्वासन दिया था।जमौली के निकट पुलिया निर्माण के प्रस्ताव में इसे भी शामिल किया गया था, लेकिन पुलिया के निर्माण अभी तक नही किया गया है।वही रविवार को सफाई के दौरान जेसीबी ने फिर से पुलिया को तोड़ दिया।विभाग के एक्सईयन प्रदीप पटेल का कहना है कि पुलिया टूटी होने की जानकारी नही है जल्द पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा।
More Stories
सहारनपुर24 सितम्बर26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सहारनपुर मण्डल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर24सितंबर2026*नगर पालिका की सुस्ती से सड़क निर्माण अधर में, कॉलोनीवासी परेशान
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*