औरैया14नवम्बर*बाल दिवस पर बच्चो ने नेहरू जी को याद किया*
*औरैया।* देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में बच्चों ने विविध कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के अध्यापकों ने भी पंडित नेहरू का भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।सोमवार को सुबह कंचौसी और आस पास के स्कूल डॉल्स डिलाइट पब्लिक स्कूल बी एल पब्लिक स्कूल,प्राथमिक विद्यालय जमौली, कंपोजिट विद्यालय कंचौसी गाँव में बाल प्रदर्शनी आयोजित की गई। दीपक राठौर,प्रधान मनोरमा, सौरभ त्रिपाठी ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य दीपक राठौर ने बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगितायें भी हुई। इनमें इला, वैष्णवी पाण्डेय, यश,, आदिति व अनुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने पंडित नेहरू की वेशभूषा अपनाकर बाल दिवस का संदेश दिया। स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगितायें हुई।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,