औरैया14अक्टूबर*ब्लॉक संसाधन केंद्र सहार पर चार दिवसीय निपुण भारत का प्रशिक्षण सम्पन्न*
*औरैया।* बीआरसी सहार पर खण्ड शिक्षा अधिकारी दाताराम की देखरेख में निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।निपुण लक्ष्य प्राप्ति प्रक्षिक्षण के चतुर्थ दिवस पर मिनट टू मिनट सत्रवार भाषा और गणित में आकलन, सावधिक आकलन पर विस्तार से सभी प्रशिक्षणार्थियों को समझाया गया।सन्दर्भदाता के रूप में अरुण कुमार सिंह एआरपी हिंदी विश्वनाथ सिंह एआरपी गणित, सुबोध कुमार एआरपी विज्ञान व विनय कुमार ने सभी प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर बहुत ही बेहतर तरीके से दिए।प्रशिक्षण समापन पर सभी शिक्षकों में एक नया उत्साह देखा गया। सभी प्रतिभागी दृढ़ संकल्पित होकर अपने अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करायी गई और बताया गया कि बच्चों को खेल खेल में और गतिविधि द्वारा सिखाया जाए जिससे बच्चे सरलता से सीख सकें और निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सकें।इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला महामंत्री पंकज तिवारी, योगेश तिवारी,शैलेन्द्र,राकेश कुमार, बृजभान, विकास आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए