औरैया12सितम्बर*प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 4 दम्पति परिवारों को आपस मे मिलाया गया*
औरेया । पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना संगम भदौरिया द्वारा रविवार को बिछड़े परिवारों को मिलाया गया। आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से 4 परिवार कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था चारो परिवारों को महिला थाने बुलाकर काउंसलिंग की गई और समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी महिला थाना से बिदा किया गया। गई। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ21जून26*लखनऊ रेजीडेंसी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योगाभ्यास*
झाँसी21जून26*पीएम मोदी के विजन से देश अपनी विरासत पर कर रहा गौरव का अनुभव।
मऊ21जून2026*मऊ में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने किया योगाभ्यास।*