कोखराज कौशांबी.12सितम्बर*..नगर पालिका परिषद भरवारी में केसरवानी समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिशु मंदिर गेस्ट हाउस में हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें केसरवानी समाज के लोगो ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोगो ने देश में सुख-शांति एवं उन्नति की कामना की।कश्यप जयंती पर केसरवानी समाज द्वारा 30 बुजुर्गों को किया गया सम्मानित।
नगर पालिका परिषद भरवारी में रविवार को केसरवानी समाज कुल गोत्राचार्य महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गयी। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा हवन पूजन कर महर्षि कश्यप के चित्र पर फूल माला चढ़ाया गया। कार्यक्रम समाज के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कुल गोत्राचार्य महर्षि कश्यप की जयंती पर समाज के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके 30 वृद्ध जानों को स्मृति चिंह देजरत सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीप चंद्र के द्वारा हवन-यज्ञ कराया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पूर्ण आहूतियां दी गई। कश्यप जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सुख-शांति व उन्नति की कामना की। वहीं, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता किया गया। इस दौरान समाज को संगठित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर केसरवानी समाज के जिला अध्यक्ष प्रवेश केसरवानी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राजेन्द्र केसरवानी, गौरव केसरवानी उर्फ मोनू भाई, कमलेश केसरवानी, बांके लाल केसरवानी, सूरज पहलवान केसरवानी , गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले , अशोक , सुभाष ,राम सजीवन मधुकर ,मोहित केसरवानी , यशपाल केसरी , राधा कृष्ण, नितुल चौधरी ,अजय केसरवानी, अंशुल केसरवानी, विपिन, उपांशु, सुंदरलाल, बब्बू मुनीम ,शशि कला , सुनीता केसरवानी, ज्योति केसरवानी, सीमा, गीता, अन्नू केसरवानी सहित तमाम लोग मौंउद रहे। रिपोर्ट….. केसरवानी अरुण कुमार यूनाइटेड भारत
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल