औरैया12जुलाई24*भीषण गर्मी व उमस से हुई गैल कर्मी पाता की मौत, घर ,गाँव में पसरा मातम*
पाता, यू पी पी सी पाता लॉरेन कम्पनी में कार्यरत राहुल चौहान पुत्र कप्तान सिंह पाता निवासी उम्र करीब 26 वर्ष की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई,
राहुल नियति की भांति अपनी ड्यूटी करने घर से गया था, और कार्य कर रहा था, वही भीषण गर्मी व उमस के कारण राहुल को चक्कर आया और गिर पड़ा साथी कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी और तुरन्त गेल गाँव धनवंतरी अस्पताल पहुँचाया,वहाँ डॉक्टरों ने देख कर मृत घोषित कर दिया, राहुल की मृत्यु की सूचना पा कर पत्नी, माँ, भाई बहन का रो रो कर बुरा हाल है, मृतक की अभी तीन साल पहले ही शादी हुई थी,राहुल दो भाइयों में सबसे बड़ा है और एक बहन शादी के लिए है, राहुल गैल पाता में ड्यूटी उपरान्त फफूंद में वर्थ सडे गिफ्ट की दुकान पर बैठता था जो कि अभी कुछ दिन पहले ही की थी साथ ही अपने पिता के दूध दुहाई के धंधे में हाथ बटाया करता था, घर प्रियजनो मे शोक छाया हुआ है समाचार लिखे जाने तक शव को शव विच्छेदन ग्रह भेजा गया है,।

More Stories
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…
लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव 22 नवंबर 26*श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा-सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक