औरैया10अक्टूबर*धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा*
*फफूँद,औरैया।* रविवार को नगर के रामलीला मैदान के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को आषीश पोरवाल ने पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर की प्रमुख सड़कों पर निकली शोभायात्रा में सजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
महर्षि के मंदिर में सुबह सात बजे आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर से नगर की मुख्य सड़कों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे बैंडबाजों पर भजन संगीत के साथ लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। लवकुश का स्वरूप धरे बच्चे रथों की शोभा बढ़ा रहे थे।भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, महर्षि वाल्मीकि, मयूर रूप में श्रीकृष्ण राधा और रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की सजीव झांकी के पीछे रामायण के साथ महर्षि वाल्मीकि का रथ चल रहा था। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। शोभा यात्रा टाकीज रोड, मोहल्ला कायस्थान, भराव, ऊंचा टीला होकर औरैया-फफूंँद मार्ग पर पहुंची और तारहपुर, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, तिराहा चमनगंज, ख्यालीदास से पुन: वापस आकर राम लीला मैदान में संपन्न हो गया। इस मौके समाजसेवी पंकज शुक्ला, प्रबल शर्मा सभासद, गीता कुशवाहा, प्रेम नारायण, महंत सेवा सहाय, प्रदीप बाल्मीकि, राम औतार, अनिल, मनोज, रोहित, अवनीशम, राजू, अशर्फी लाल, जगदीश बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हल्द्वानी4मई26* बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दलवीर और संजय हुए गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी