झाँसी10अक्टूबर*सपरार बांध में एक साथ दो युवतियों तथा एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।
झांसी 9 अक्टूबर । शनिवार की देर शाम मऊरानीपुर के कमला सागर बांध में तीन अज्ञात मिले महिलाओं के शवों की शिनाख्त रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने ली गई है। जिसमें मृतक युवतियों के भाई आशीष पुरवार ने पुलिस को बताया कि रीनू पुत्री रामविलास उम्र 28 वर्ष एवं रितु पुरवार पुत्री रामविलास पुरवार 30 वर्ष निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा थाना मऊरानीपुर उम्र 30 जिसकी शादी कबरई निवासी अनुराग के साथ हुई थी। तथा रिंकी पुत्री गोविंददास आर्य मोहल्ला अल्याई मऊरानीपुर उम्र 26 साल के परिजनों ने बताया कि यह महिलाएं सात अक्टूबर को बागेश्वर धाम जाने की बात कहकर करीब 3 बजे दिन में घर से निकली थी। इससे पहले भी मृतिका दोनों बहिनें रीनू व रीतू पुरवार पूर्व में भी कई बार बागेश्वर धाम जाती रही है। जबकि रिंकी आर्य सहेलियों के साथ पहली बार गई थी। कोतवाली पुलिस ने सपरार बांध में मिले तीनों शवों की शिनाख्त हो जाने के बाद पंचायत नामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस मामले की सही जांच करने तथा साक्ष्य जुटाने में लग गई है। वही घटना को लेकर मऊरानीपुर के नगरवासियों का कहना है कि जब बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के एक गांव में स्थित है। जिससे वहां जाने के लिए झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग से चार लेन सड़क से होकर जाया जाता है। इसके बाद तीनों ग्राम कुरैचा स्थित कमलासागर बांध पर कैसे और क्यों पहुंची यह भी एक चर्चा का विषय बन गया है। वही सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली निरीक्षक एवं उप जिलाधिकारी सहित पुलिस का पूरा अमला घटनास्थल पर मौजूद रहा।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है