औरैया09जनवरी*कोरोना की तीसरी लहर में कारगर हो सकती है होम्योपैथिक दवाइयां -डॉ0 ओमवीर सिंह*
*औरैया।* जनपद ही नहीं लगभग पूरे देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर एवं बढ़ते मरीज आम जनमानस में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। ऐसा भी देखा गया है, कि जो लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। वह भी कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं। यह ओमिक्रोन या डेल्टा प्लस के कारण हो सकता है । डॉ0 ओंमवीर का कहना है ऐसी स्थिति में लोगों को होम्योपैथिक दवाइयों से राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के उपचार एवं तीसरी लहर के बचाव में होम्योपैथिक कारगर एवं उपयोगी साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा अनुशासित होम्योपैथी दवाइयां और असेनिक एल्बम का वितरण किया जाना चाहिए। डॉक्टर सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की लोग कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। जो संक्रमण की संभावना को बढ़ा रहा है। सभी को तीसरी लहर से बचाव के लिए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए, और अन्य सभी तरीके अपनाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इम्युनिटी बढ़ाने में होम्योपैथी की हानिरहित दवाइयों को अपनाने की सलाह दी है।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*