औरैया09जनवरी*स्व0 इंद्रपाल सिंह की 75वीं जयंती पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ
आज ब्लॉक गेट पर पूर्व विधायक स्व0 श्री इंद्रपाल सिंह की स्मृति में उनकी 75 वीं जयंती पर आधुनिक बेटियां फाउंडेशन की ओर से उनकी सुपुत्री पल्लवी पाल ने एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ0 जवाहरलाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय, कानपुर की डॉक्टरों ने नेत्र परीक्षण कर उचित मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सपा समर्थित समाज सेवी पल्लवी पाल ने युपीआजतक न्यूज़ चैनल को बताया कि मेरे पिता स्व0 इंद्रपाल सिंह पाल पूर्व विधायक ने अपनी सादगी और सौम्य स्वभाव से समाज मे जो मुकाम हासिल किया था उसको मैं बुजुर्गों एवम बरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लेकर उससे ऊपर भी उठकर काम करने का प्रयास करूँगी और समाज हित मे तन मन धन से समर्पित रहूंगी।
मैं पिता जी के सपने को हर सम्भव आगे ले जाने के साथ साथ पूरा करने का प्रयास करूँगी।
औरैया से सम्पादक कमल गुप्ता की रिपोर्ट युपीआजतक

More Stories
लखनऊ 29अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 * “ऑपरेशन जनसुनवाई” शुरू – अब थाने के चक्कर खत्म, कप्तान के दरबार में होगा तुरंत इंसाफ*
अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*