[08/02, 7:54 PM] Ram Prakash Sharma: *संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फांसी पर झूलता मिला*
*मानसिक रूप से बीमार चल रहे युवक का आगरा से चल रहा था इलाज*
*औरैया।* थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम इटाहा निवासी एक युवक मंगलवार को गांव के बाहर खेतों पर शौच क्रिया के लिए गया हुआ था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, तो गांव के बाहर खेत पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मफलर का फंदा बना हुआ था। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम इटाहा निवासी जीतराम 42 वर्ष जो की खेती किसानी करके अपनी गुजर-बसर करता था। मंगलवार की सुबह वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गया हुआ था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा , जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव के बाहर खेतों पर युवक का शव एक पेड़ पर मफलर से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि जीतराम मानसिक रूप से बीमार था। जिसका इलाज आगरा से चल रहा था। उधर कई ग्रामीण घर के बंटवारे को लेकर मानसिक रूप से परेशान चलने की बात कह रहे थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा, और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवक की मौत से परिजनों में करुण- क्रंदन गूंज रहा था।
[08/02, 8:06 PM] Ram Prakash Sharma: *दिबियापुर में 394 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान*
*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बने 323 प्राथमिक विद्यालय नहर कोठी घसारा में मतदाताओं की संख्या 1250 से अधिक हो जाने के कारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 323अ प्राथमिक विद्यालय नहर कोठी घसारा क0स0 2 को सहायक मतदेय स्थल बनाया गया है। अब दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र का मतदान 394 मतदेय स्थलों पर कराया जाएगा।
[08/02, 8:09 PM] Ram Prakash Sharma: *कृषि उत्पादन मंडी समिति से प्रस्थान करेंगी पोलिंग पार्टियां*
*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विधानसभा सभा निर्वाचन 2022 पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारियों के नियुक्ति आदेश पत्र में पार्टी प्रस्थान स्थल जिला मुख्यालय ककोर औरैया गलती से अंकित हो गया है। पोलिंग पार्टी का प्रस्थान स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति औरैया ही बनाया गया है। समस्त पोलिंग पार्टियां 19 फरवरी को मतदान हेतु अपने-अपने मतदेय स्थलों पर किसी कृषि उत्पादन मंडी समिति औरैया से प्रस्थान करेगी। निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु निर्वाचन के कंट्रोल रूम संख्या 05683-249500 और 05683-249533 पर संपर्क किया जा सकता है।
[08/02, 8:11 PM] Ram Prakash Sharma: *निडर और निर्भीक होकर डाले अपना वोट – डीएम*
*औरैया।* पूरी तरह जागरूक, निडर व निर्भीक होकर वोट डालें, क्योंकि एक बार चुना गया गलत उम्मीदवार पांच साल के लिए श्राप बन जाता है। विधानसभा चुनाव में किसी के बहकावे व लालच में न आएं और अपनी सोच और समझ के अनुसार मतदान करें ताकि बेहतर सरकार का चुनाव किया जा सके। यह बातें जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने औरैया जनपद के प्रत्येक मतदाता से अपील करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव 20 फरवरी को होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी मतदाता मत का अवश्य प्रयोग करें व सही व्यक्ति को चुनें। हम विधायक के रूप में अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजते हैं, जो हमारे समाज व देश के लिए कानून बनाते हैं। देश में हर बालिग नागरिक को वोट जरूर देना चाहिए ताकि हमारा लोकतांत्रिक ढांचा सही सलामत रहे और प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़े।
[08/02, 8:28 PM] Ram Prakash Sharma: *महाविद्यालय में मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा शुरू*
*औरैया।* तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाएं महाविद्यालय में आरंभ हो चुकी हैं। सभी छात्र/ छात्राओं को इन परीक्षाओं में आवश्यक रूप से सम्मिलित होना है। प्राचार्य का कहना है कि महाविद्यालय में किसी भी दशा में दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाएगी। प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाएं 11 फरवरी तक संपन्न होंगी। छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हो। अन्यथा की स्थिति में परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*