March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया07फरवरी*दिबियापुर क्षेत्रों में जनता अपने नुमाइंदों से मांगती नजर आ रही पुराना हिसाब

औरैया07फरवरी*दिबियापुर क्षेत्रों में जनता अपने नुमाइंदों से मांगती नजर आ रही पुराना हिसाब

औरैया07फरवरी*दिबियापुर क्षेत्रों में जनता अपने नुमाइंदों से मांगती नजर आ रही पुराना हिसाब

जनता की बेरुखी से सीटों पर काबिज रहे पार्टियों की बढ़ी धड़कने
दिबियापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुआ कोई विकास कार्य

औरैया। बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में अब तक इन सीटों पर काबिज रहे नुमाइंदों द्वारा अधिकांश गांवों में समस्याओं की अनदेखी किए जाने और विकास की किरणें ना पहुंचाने और क्षेत्र के प्रति बरती गई उपेक्षा को लेकर समस्याओं के मकड़जाल में फंसे ग्रामीण फिलहाल खासकर इनकी पार्टियों के नुमाइंदों द्वारा की गई उपेक्षा को लेकर संबंधित पार्टियों के प्रत्याशियों के प्रति बेरुखी अपनाते नजर आ रहे हैं। बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में विकास का पहिया ठप रहने वही दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में खासकर बिधूना विधानसभा क्षेत्र के समीपवर्ती एवं दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित बिकूपुर मोर्चा हमीरपुर चपोरा जुगराजपुर मलिकपुर रुरुकला उडेलापुर ररुरुगंज कुसमरा पुर्वा कमल सिंह रामपुर बामपुर मड़ैया साहूपुर तिलकपुर सरमेढी पुर्वा भारामल ऐली जागूपूर भसोरा आदि अधिकांश गांवों में विकास की एक भी किरण न पहुंचने की कौन कहे क्षेत्रीय नुमाइंदे के दर्शन भी ना मिल पाने का लोगों का दर्द स्पष्ट झलकता नजर आ रहा है और यही कारण है कि यहां अब तक निर्वाचित रहे नुमाइंदों से संबंधित दलों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की मतदाताओं की बेरुखी के कारण धड़कने बढी नजर आ रही हैं जबकि दूसरी ओर इसका फायदा उठाने के लिए अन्य दलों के प्रत्याशी काफी उतावले नजर आ रहे हैं लेकिन अब तक के यह नुमाइंदे व उनके समर्थक भी जनता का मूड अपने पक्ष में घुमाने के लिए हर हथकंडे अपनाने के प्रयास से भी चूकते नहीं दिख रहे हैं ऐसे में इन क्षेत्रों में फिलहाल चुनावी मुकाबले के ऊंट किस करवट बैठेगें इसका आंकलन करना क्षेत्रों की चुनावी राजनीत का बारीकी से एक परख करने वालों के लिए मुश्किल हो रहा है।