औरैया07जून*वाहन स्वामी जमा करें अपनी लाॅगबुक-उप जिला निर्वाचन अधिकारी*
*औरैया।* सोमवार 07 जून 2022 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रयुक्त हल्के/ भारी वाहन के वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि जिन वाहन स्वामियों ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रयुक्त वाहनों की लॉग बुक अभी तक जमा नहीं किए हैं, उन वाहन स्वामियों को अपना अंतिम अवसर प्रदान करते हुए दिनांक 09 जून 2022 तक प्रत्येक वाहन की लॉग बुक तथा अपना बैंक खाता संख्या कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी औरैया में जमा करा दें। ताकि वाहनों के किराए के भुगतान की करवाई प्रारंभ की जा सके। निर्धारित तिथि तक लॉग बुक जमा न कराए जाने की स्थिति में वाहनों के किराए का भुगतान किया जाना संभव नहीं हो पाएगा । इसके लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*