कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
*Big Breaking news Kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर*राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में सैकड़ों पेड़ों की कथित कटान के मामले में तत्कालीन निदेशक प्रो. सीमा परोहा हुई बहाल,जिनके खिलाफ गंभीर आरोप लगे थे, जांच हुई और एफआईआर तक दर्ज हुई, अब उसी मामले में बहाल कर पुनः पदभार सौंप दिया गया।*
*बुद्धजीवियों के अनुसार अगर सीमा परोहा सही थीं तो उनके खिलाफ आरोप क्यों लगाए गए, एफआईआर क्यों दर्ज हुई और कार्रवाई क्यों की गई? वहीं यदि जांच में आरोप और अनियमितताएं सामने आई थीं तो अब मामला निरस्त कर अधिकारी की बहाली और फिर उसी पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने का आधार क्या है? मामला 722 पेड़ों की कथित कटान से जुड़ा है, जिसमें 655 बड़े पेड़ और 67 बौने कनैर शामिल बताए गए थे। जांच में पेड़ों के ठूंठ मिलने, जेसीबी से पेड़ उखाड़े जाने और लकड़ियों के गायब होने जैसे गंभीर सवाल भी सामने आए थे।*
*आरोप उजागर होते हैं, एफआईआर दर्ज होती है और बाद में मामला निरस्त कर अधिकारी को फिर उसी पद पर बैठा दिया जाता है? यदि पहले की जांच और कार्रवाई गलत थी तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही क्यों तय नहीं हुई और यदि आरोप सही थे तो बहाली क्यों हुई कैसे हुई?*
*प्रकरण सिर्फ 722 पेड़ों का मामला नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति, पर्यावरण और कानून की विश्वसनीयता से जुड़ा एक बड़ा सवाल है। जिसको अब खामोशी के साथ ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।अब फाइल बंद भी होगी और सच्चाई व पारदर्शीता लापता गंज हो जाएगी क्योंकि हर स्तर पर भ्रष्टाचार खिलखिलाकर हस रहा है?*
*@all*
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प