February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया06सितम्बर2023*स्वर्ण शताब्दी का हुआ फफूंद में भव्य स्वागत।

औरैया06सितम्बर2023*स्वर्ण शताब्दी का हुआ फफूंद में भव्य स्वागत।

औरैया06सितम्बर2023*स्वर्ण शताब्दी का हुआ फफूंद में भव्य स्वागत।

औरैया से रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपीआजतक।
औरैया जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर बुधवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू हुआ औरैया/ इटावा सांसद प्रोफेसर डॉ.रामशंकर कठेरिया के प्रयासों से प्रयोगात्मक स्टॉपेज फफूंद स्टेशन पर 6 सितंबर से शुरू हो गया जिसको लेकर नगर की जनता में अति उत्साह देखने को मिला नगर के सभी वर्ग व्यापारी, समाजसेवी और महिलाएं, युवा हजारों की संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ऐतिहासिक पलों के गवाह बने नगर के विभिन्न समाजसेवी संगठन भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के प्रथम स्टॉपेज के अवसर पर भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ो के साथ पहुंचे और ट्रेन ड्राइवर गार्ड और ट्रेन स्टाफ को फूल मालाओं से लाद दिया आरक्षण टिकट घर के सामने लगाए गए पंडाल में दिबियापुर नगर के विभिन्न समाजसेवी और भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर और तुलसी का पौधा देकर सांसद भाजपा जिला अध्यक्ष और रेलवे के अधिकारियों का स्वागत किया गया सांसद जी को धन्यवाद देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि आज हमारे दिबियापुर के लिए ऐतिहासिक क्षण है जो देश की सबसे बड़ी ट्रेन का हमारे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित हुआऔर मुरी एक्सप्रेस,लिंक एक्सप्रेस के साथ श्रम शक्ति एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की कार्यक्रम में सवर्ण समाज सेवा संस्थान ने करोना काल में बंद हुई ट्रेनों के दोबारा शुरू करवाने के लिए पंकज तिवारी,अतुल त्रिपाठी,अतुल तिवारी ने सांसद जी को ज्ञापन दिया सांसद जी ने अपने संबोधन में कहा कि वह दिबियापुर की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत हैं और इसी महा माह नवनिर्मित बस स्टैंड के सुचारू रूप से चलवाने के लिए भी प्रयासरत हैं उन्होंने ही मंच से रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फफूंद रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ बुजुर्ग और बीमार यात्रियों के लिए लिफ्ट लगाई जाए जिससे उन्हें स्टेशन पर पहुंचने में परेशानी ना हो इस अवसर पर पूरे औरैयाऔर इटावा जिले से लोग उपस्थित रहे|

Taza Khabar