पंजाब 06 सितम्बर 2023* 10 लाख चैेक बाऊंस के मामले में विशाल कुमार बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 06 सितम्बर 2023* 10 लाख चैेक बाऊंस के मामले में विशाल कुमार बरी
बाप व भांजे ने चैक चोरी करके अदालत में लगाया था केस, बेटा हुआ बरी
अबोहर, 06 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में शिकायतकर्ता विक्रम कुमार पुत्र हनुमान वासी दलमीरखेड़ा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर 10 लाख चैक बाऊंस के आरोपी विशाल कुमार पुत्र विष्णु कुमार वासी सरदारपुरा के वकील जसबीर सिंह जम्मू, चंद्रभान आलमगढ़ वाले ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट जसबीर जम्मू व चंद्रभान आलमगढ़ वालों की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए विशाल कुमार को 10 लाख चैक बाऊंस में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार एडवोकेट जसबीर सिंह जम्मू व चंद्रभान ने अदालत में दलीलें पेश की कि विशाल कुमार के पिता विष्णु कुमार व उसका भांजे विक्रम ने उनके चैक चोरी करके अदालत में केस लगाया था। अदालत में विक्रम कुमार के वकील यह साबित नहीं कर पाये गये कि उसने 10 हजार रूपये विशाल कुमार को दिये थे। विशाल कुमार का विवाद उसके पिता विष्णु कुमार से चल रहा है। अदालत ने सबूतों के अभाव में विशाल कुमार को बरी किया है।
फोटो: जानकारी देते एडवोकेट जसबीर सिंह जम्मू, एडवोकेट चंद्रभाव व अन्य।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*