औरैया06फरवरी*दो लाख की नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरों ने पार किये*
*घनी आबादी में चोरी होने से नगर में फैली दहशत*
फफूंद । औरैया।
नगर की घनी आबादी में स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी मे रखी दो लाख की नकदी और लाखों का जेवर चोरी कर दहशत फैला दी।सूचना पर पहुंचे अजीतमल सीओ भरत पासवान और थाना अध्यक्ष ने घटना की जांच की।और मोहल्ले के ही एक घर में लगे सी सी टी वी कैमरे के फुटेज निकलवाए जिसमे एक युवक घर में घुसने के एक घंटे बाद निकलता दिखाई दिया है।फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी राकेश कुमार चूड़ी के व्यापारी हैं।उन्हे प्रधानमंत्री आवास मिला है जिसका निर्माण कार्य चलने की वजह से घर खुला हुआ है।रविवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर घर के बाहरी बरामदे में सो गए और उनके बच्चे घर के अंदरूनी कमरे में सो गए।रात किसी वक्त चोर घर में घुस गया और अंदर के कमरे में रखी अलमारी को खोलकर उसमें रखी दो लाख की नकदी,झुमकी,पांच अंगूठी,एक जंजीर चोरी कर ली।सुबह जागने पर कमरे में सामान फैला देख घटना का पता चला।चोरी की जानकारी पर नगर में दहशत फैल गई सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल भरत पासवान, एस.ओ. पंकज मिश्रा ने घटना की जांच की और मोहल्ले के ही एक घर में लगे सी सी टी वी कैमरे के फुटेज निकलवाए।फुटेज में एक युवक राकेश के घर में घुसने के एक घंटे बाद निकलता दिखाई दिया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है थाना अध्यक्ष ने बताया की फुटेज में दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*