औरैया06फरवरी2023*युवक ने घर के अंदर कमरे में फाँसी लगाकर दी जान*
*पन्द्रह महीने पहले मृतक की शादी हुई थी,पाँच माह का एक बेटा है*
*मृतक की माँ का हो चुका है स्वर्गवास,पाँच भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक*
फफूंद (औरैया)
थाना क्षेत्र के एक गाँव मे बीती रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतक की पन्द्रह माह पहले शादी हुई थी।
थाना क्षेत्र के गाँव भर्रापुर निवासी बाइस वर्षीय हिरदेश ने रविवार की रात किसी समय घर के अंदर बने कमरे में लगे कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर अज्ञात कारणों से आत्म हत्या कर ली।रविवार की रात मृतक के परिजन अलग कमरे में सो गए जबकि मृतक अपने कमरे में अकेला सो रहा था।कमरे की कुंडी अंदर से बन्द थी सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पिता ने झांक कर देखा तो बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था,घर मे चीख पुकार मच गई,रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडौसी व ग्रामीण इकठ्ठे हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा,पंचनामा भरकर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की पन्द्रह महीने पहले ही शादी हुई थी,एक पाँच माह का बेटा है,पत्नी संध्या रविवार को अपने मायके गई थी रात को ही पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की माँ का स्वर्गवास हो चुका है,मृतक पाँच भाइयों में सबसे बड़ा था,मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है बृद्ध पिता बेसुध है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*