औरैया06नवम्बर*भैया दूज पर जाम से जूझे लोग, व्यवस्थाएं फेल*
*अछल्दा, औरैया।* भैया दूज पर ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों तक भीषण जाम लगा। वाहनों की अधिकता के कारण व्यवस्थाएं फेल हो गईं। भाई-बहन जैसे-तैसे जाम से जूझते हुए घर पहुंचे।
अछल्दा के कस्बा कुसमरा में भैया दूज पर जाम ने भाई-बहनों की राह मुश्किल कर दी। हालांकि सड़कों पर पुलिस मुस्तैद रही, लेकिन वाहनों की अधिकता ने पूरी व्यवस्था फेल नजर आई। भैया दूज के लिए निकले भाई-बहन जैसे-तैसे जाम से जूझते हुए घर पहुंचे। नहर पुल रेलवे फाटक , रोड पर वाहनों के पहिये घंटों थमे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम में फसे वाहनों को निकलवाया शनिवार सुबह की थाना पुलिस द्वारा चौराहे पर लगने बाले हठ ठेलों व मिठाई की दुकानों को सड़क से दूर लगाने को कहा, जिससे चौराहे पर जाम ना लग सके। लेकिन दोपहर होते ही नहर पुल ,रूप रेलवे फाटक पर भीषण जाम लग गया। पुलिस बल जाम को खुलवाने में लगा रहा लेकिन जल्दी निकलने की होड़ में भीषण जाम लग गया। पुलिस बल ने जाम में फंसे वाहनों को एक-एक साइड से निकलवाना शुरू किया। इसके बावजूद भी जाम चौराहे पर सड़क से एक-एक किलोमीटर दूर लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए,और घंटों जाम लगा रहा। जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*