औरैया06जुलाई*वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत पंचायतों में नही पहुंचे सचिव*
*सरकार की मंशा को पलीते लगा रहे ग्राम पंचायत सचिव*
*पंचायतों में प्रधानों की उपस्थिति में रोपे गये पौधे*
*पंचायत सचिव की उपस्थिति न होने से पौधरोपण में आयी कमी*
*फफूंँद,औरैया।* मंगलवार को आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत जनपद के 470 ग्राम पंचायतों व 6 नगर पंचायतों सहित एक नगर पालिका में आज किया गया वृक्षारोपण।जहाँ नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में पौधे रोपे गये।
विकासखण्ड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत उसरारी तथा कोठीपुर में भी ग्राम प्रधान संत कुमार नायक, अमरीश पाण्डेय की उपस्थिति में विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर पौधे रोपे गये, जबकि ग्राम पंचायत सचिव रविन्द्र दुबे पंचायतों में उपस्थित नहीं हुए। ग्राम पंचायत कोठीपुर के प्रधान अमरीश पांडेय ने बताया कि पंचायत में दो हजार दो सौ पौधे रोपे जाने थे, लेकिन पंचायत सचिव रविन्द्र दुबे की उपस्थिति न होने से पंचायत में सिर्फ पांच सौ पौधे ही रोपे गये ,और दोपहर 12 बजे तक पंचायत सचिव रविन्द्र दुबे पंचायत में नहीं पहुंचे थे।ग्राम पंचायत सचिव रविन्द्र दुबे का कहना है कि वह कोठीपुर व उसरारी पंचायत गये थे और पौधा रोपण किया था।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*