पंजाब06जुलाई*गिदड़ांवाली में कातिलाना हमला करने मामले में 15 लोगों पर इरादा कत्ला का मामला दर्ज
लाली, सन्नी,बागी गिरफ्तार एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 05 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के डीएसपी संदीप सिंह, थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह ने गांव गिदड़ांवाली में कातिलाना हमला के मामले में 15 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र नत्तू सिंह वासी पन्नीवाला, बाग सिंह उर्फ बागी पुत्र बलवीर सिंह वासी तूतवाला, गुरलाल सिंह उर्फ लाली वासी तूतवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को आज न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने सेवा सिंह पुत्र बाग सिंह वासी दीवानखेड़ा के बयानों पर उनपरकातिलाना हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 84, 4.07.2022 भांदस की धारा 307, 324, 323, 427, 148, 149, 120बी के तहत सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा एलीयन पुत्र हरदीप सिंह, बलवंत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गिदड़ांवाली, संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र नत्तू सिंह वासी पन्नीवाला, बाग सिंह उर्फ बागी पुत्र बलवीर सिंह वासी तूतवाला, गुरलाल सिंह उर्फ लाली वासी तूतवाला, दीपू पुत्र भगतू वासी गिदड़ांवाली, रमनदीप सिंह पुत्र छिंदर सिंह, छिंदर सिंह पुत्र जागर सिंह वासी गिदड़ांवाली, रविंद्र कुमार उर्फ रवि पुत्र खुशहाल सिंह वासी दीवानखेड़ा व अन्य 4-5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई बलविंद्र सिंह कर रहे हैं। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो।
फोटो:5, अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ4अगस्त26*अखण्ड आर्यावर्त महासभा का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर प्रदर्शन*
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*
लखनऊ4अगस्त26*सातवे दिन भी लखनऊ के इको गार्डन सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन जारी*