औरैया06जुलाई*सौर ऊर्जा लाइटों से जगमगाएंगे मोहल्ले और धार्मिक स्थल*
*फफूंद के दस मोहल्लों और धार्मिक स्थलों पर लगेंगी सौर ऊर्जा*
*फफूंँद,औरैया।* फफूंँद नगर पंचायत के मोहल्ले और धार्मिक स्थल अब सौर ऊर्जा लाइटों के प्रकाश से जगमगाएंगे। नगर पंचायत ने कस्बे के धार्मिक स्थलों और मोहल्लों में लाइट लगाना शुरू कर दिया है।
फफूंँद कस्बे में आवादी बढ़ने के साथ ही तमाम मोहल्लों में नई बस्ती भी आबाद हुई है जहां मकान तो बने हैं लेकिन अभी तक विद्युत लाइन नही पहुंची है उन मोहल्लों में शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता था। लोगों को बड़ी परेशानी होती थी और कीड़े मकोड़ो का खतरा बना रहता था।इस दिक्कत को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा वहां सोलर लाइट लगाने की पहल शुरू की गई है।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कस्बे में धार्मिक स्थलों और मोहल्लों में बीस से अधिक सोलर लाइट लगाई जाएंगी जिसकी शुरुआत भी कर दी गयी है।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन