लाहा के खेत में मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव
एक कातिल मां अपने नवजात बच्चे को खेत में फेंक कर चली गई जिससे उसकी मौत हो गई
फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव मे स्थित खेत मे एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते घटना स्थल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। एक कातिल माँ अपने नवजात बच्चे को खेत पर फेंक कर चली गई। जहां उसकी मौत हो गई। नवजात के शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे लग रहा था, कि बच्चा फेंकने से लहूलुहान हुआ है। ग्रामीणों में इस प्रकरण को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं व्याप्त हैं। फिलहाल पुलिस कातिल मां की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
थाना फफूंद क्षेत्र के गाँव मुढ़ी निवासी गोरे लाल के लाहा के खेत मे एक अज्ञात नवजात का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। किसी ने बुधवार की रात किसी समय फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो ग्राम प्रधान पति गिरेंद्र सिंह को सूचना दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान पति ने घटना की सूचना थाना पुलिस को लिखित तहरीर में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पे जाकर जांच पड़ताल की अज्ञात बच्चे का शव मिलने की खबर फैलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस ने नवजात बच्चे के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब आशा बहू व एएनएम के माध्यम से नवजात शिशु की मां का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पता चलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*