औरैया03अप्रैल24*भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है गरीबों की जमीन, दबंगों द्वारा किया जा रहा जबरन कब्जा*
*बेला(औरैया)* बेला थाना क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक औरैया के समक्ष तहरीर देते हुए आरोप लगाया है की हमारी जमीन गाटा संख्या 311 व 307 में विपक्षी राजवीर चौहान पुत्र लाखन सिंह चौहान और उसका सहयोगी राहुल चौहान के द्वारा जबरन गेहूं की खड़ी फसल में अपनी दबंगई से बल पूर्वक निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि उक्त विपक्षियों का पीड़िता की जमीन से कोई सरोकार वास्ता नहीं है और न ही किसी भी प्रकार के उस जमीन के दस्तावेज विपक्षी के पास मौजूद है। पीड़िता व उसके पति ने जाकर जब रोका तो दोनों विपक्षियों ने धक्का मार कर खेत से बाहर निकाल दिया एवं जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने बेला थाने में जाकर लिखित तहरीर दी लेकिन पीड़िता की एक न सुनी गई और ना ही मौके पर पुलिस पहुंची । पीड़िता पुलिस की इस रवैया से काफी आहत है जबकि पीड़िता का भूमि धरी नंबर एवं पुश्तैनी जमीन है पीड़िता ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेला पुलिस उक्त विपक्षियों से मिली हुई है जिस कारण उनका भरपूर सहयोग किया जा रहा है एवं हमारी जमीन को कब्जा कराने में पूर्ण सहयोग कर रही है । पुलिस अधीक्षक औरैया ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने के संबंधित को निर्देश दिए हैं ।
औरैया से रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपीआजतक

More Stories
लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ27मई26*आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर मोहनलालगंज पुलिस ने किया पैदल मार्च*
कानपुर नगर27मई26*बकरामंडी में बवाल का माहौल, व्यापारियों और ग्राहकों में भिड़ंत से मचा हड़कंप*