October 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 30 मई *पेंडिंग फाइलों का जल्द निस्तारण कराएं सभी बैंक- जिलाधिकारी*

औरैया 30 मई *पेंडिंग फाइलों का जल्द निस्तारण कराएं सभी बैंक- जिलाधिकारी*

औरैया 30 मई *पेंडिंग फाइलों का जल्द निस्तारण कराएं सभी बैंक- जिलाधिकारी*

*बैठक में उपस्थित ना होने वाले बैंकों के जिला समन्वयकों को जारी करें नोटिस*

*औरैया।* 30 मई 2022 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट मुख्यालय के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें उपायुक्त उद्योग द्वारा सर्वप्रथम जानकारी दी गई कि तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में दिनांक 3 जून 2022 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में एन0टी0पी0सी0 के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त प्रोजेक्ट में लगभग 100 करोड़ के सोलर प्लांट हेतु निवेश किया गया। जिससे जनपद में अप्रत्यक्ष रूप से 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अतिरिक्त एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि उपरोक्त योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पत्रावलियां बैंक शाखाओं को प्रेषित की जा चुकी है। जिसके सापेक्ष प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता प्रकट करते हुए अनुपस्थित संबंधित बैंक के जिला समन्वयकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि संबंधित बैंक शाखाओं में लंबित ऋण पत्रावलियों की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई करने एवं ऋण स्वीकृत/वितरित कराये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Taza Khabar