औरैया 30 दिसम्बर *सर्दी बढ़ने से गलन बढ़ी रात से दोपहर तक छाया रहा कोहरा*
*कंचौसी,औरैया।* पिछले दो दिन से बादल छाए होने व हल्की बारिश होने से गुरुवार सुबह से गलन बढ़ जाने से आम जन जीवन धीमा पड गया है, सड़क बाजारो मे रोज से कम लोग दिखाई दे रहे है। वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र मे लोग आग का सहारा ले रहे है। प्रशासन द्वारा अभी तक किसी भी मोहल्ले गांव रेलवे स्टेशन आदि मे अलाव नही लगाये गये है, न कही कम्बल वितरण किये गये हैं। लोग अपने साधनो से लगाये अलाव से तापते दिखाई दे रहे है। कस्बा वासियों ने जनहित में कस्बा के मुख्य स्थानों पर अलाव लगाए जाने के लिए प्रशासन से मांग की है, जिससे गरीब, मजलूम व असहाय लोगों को इस भीषण ठंड से निजात मिल सके।

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*