औरैया 29 अगस्त *पूर्व सीएम ने पूर्व राज्य मंत्री के अनुज के निधन पर उनके घर की शोक संवेदना व्यक्त*
*बिधूना,औरैया।* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कस्बे में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सचिनपति गुप्ता के अनुज व्यापारी नेता नितिनपति गुप्ता के हुए आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर उनकी पत्नी बच्चों व परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री कस्बे के लोकतंत्र सेंनानी नंदराम शर्मा के हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे और उनके पुत्र शीलू शर्मा समेत परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव गांव ताजपुर पहुंचे जहां पर ताजपुर की मौजूदा प्रधान नीलम कठेरिया के पति अशोक कठेरिया की पिछले दिनों हुई मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ सपा नेत्री रचना सिंह, बिधूना विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेखा वर्मा, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद इरशाद, सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सचिनपति गुप्ता बॉबी, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार, ध्यान सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह, उमा सिंह यादव, अनवर सिंह यादव, नूर मोहम्मद, लाले सिद्दीकी, मोहम्मद सहामत खां, सुरेंद्र यादव आदि प्रमुख नेताओं के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वहां से बेला होते हुए लखनऊ के लिए कार से रवाना हो गये।
More Stories
लखनऊ1जुलाई2025*बीएसपी सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ1जुलाई25* पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*
लखनऊ1जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*