May 21, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 29 अगस्त *भाजपा सरकार के हर वायदे हुए झूठे साबित-पूर्व सीएम अखिलेश यादव*

औरैया 29 अगस्त *भाजपा सरकार के हर वायदे हुए झूठे साबित-पूर्व सीएम अखिलेश यादव*

औरैया 29 अगस्त *भाजपा सरकार के हर वायदे हुए झूठे साबित-पूर्व सीएम अखिलेश यादव*

*बिधूना में प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के आवास पर हुआ स्वागत सम्मान*

*बिधूना,औरैया।* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बिधूना कस्बे के एरवाकटरा रोड पर स्थित सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वायदे किए वह सभी वायदे अब तक झूठे साबित हुए हैं। भाजपा सरकार ने काला धन वापस लाने की बात कहकर रातों-रात नोटबंदी कर जनता को परेशान किया, लेकिन काला धन वापस नहीं आया बल्कि भ्रष्टाचार जोरों पर बढ गया , अब भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं टूट गई हैं। सरकार के मंत्री विधायक खुद सरकार के कामकाज पर नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ गये हैं। समाज का हर वर्ग महंगाई से परेशान है और यह दूध दही पर टैक्स लगाने वाली सरकार कुछ भी कर सकती। पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि नोएडा में महिला के साथ हुई घटना पर पुलिस को तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन इस पर भी सांसद को कहना पड़ा कि वह पुलिस के काम से शर्मिंदा हैं। अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। डिप्टी सीएम भी अस्पतालों की व्यवस्था से अपने को शर्मिंदा होने की बात कह रहे हैं। अस्पतालों में दवाएं चिकित्सा उपकरण की भारी कमी है। ऑपरेशन के लिए मरीजों को महीनों की डेटें मिल रही है। सपा सरकार में शुरू की गई 102 व 108 एंबुलेंस सेवाएं बर्बाद हो गई हैं, वही पुलिस की डायल 100 सेवा भी चरमराई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि वह बिधूना क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं कि बिधूना क्षेत्र की जनता ने पिछले चुनाव में सपा को अच्छे मतों से जिताया और लोगों को उम्मीद थी कि सपा सरकार बनने पर विकास की गति तेज होगी, लेकिन सरकार न बनने से विकास की गति पूरी तरह से ठप हो गई है। समाजवादी जनता के हक अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ रहे हैं, और जनता के मिल रहे व्यापक समर्थन से 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय शाक्य, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद इरशाद, सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार, उमा सिंह यादव, ध्यान सिंह यादव, पल्लवी पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर, सुशील राजपूत , एडवोकेट श्याम बाबू यादव, राम खिलावन यादव, रामपाल सिंह यादव, सभासद लालजी गुप्ता, विमलेश यादव, अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, राजमोहन यादव, सफीक खांन, कल्लू , व्यापारी नेता लालजी गुप्ता, बबलू यादव, सुखबीर सिंह यादव, जितेंद्र शाक्य व तहसीलदार शाक्य आदि सपा नेता प्रमुख रूप से मौजूद थे। बाद में कार्यक्रम संयोजक सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाने के साथ अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक विनय शाक्य के पास बैठकर उनके हालचाल पूछते रहे।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.