औरैया 29 अक्टूबर *इटावा सांसद के नेतृत्व में 2 हजार लोग 31 को पहुंचेंगे लखनऊ*
*औरैया।* 31 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेन को लेकर इटावा लोकसभा सांसद राम शंकर कठेरिया ने इटावा में एवं गाँव नगरिया सरावा स्थित आवास पर लोकसभा क्षेत्र से आये हुए कठेरिया समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए जानकारी दी, कि लखनऊ सामाजिक सम्मेलन में उनकी इटावा लोकसभा के इटावा जिले एवं औरैया जिले से कम से कम दो हजार लोग पहुंचेंगे। इस मीटिंग में इटावा औरैया जिले के सभी जिले में समाज के ग्राम प्रधान एवं समाज के पदाधिकारियों से बैठकर लखनऊ सम्मेलन में पहुंचने की चर्चा हुई एवं सभी को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें बसों की भी व्यवस्था कराई गई है।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*