औरैया 27 जून *नवागत एसपी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण*
*औरैया।* सोमवार 27 जून 2022 को नवागत पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त व प्रभावशील बनाये रखने के दृष्टिगत तहसील परिसर औरैया स्थित पुलिस कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा रिस्पांस टाइम को बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ शहर के विभिन्न चौराहों, बाजार आदि स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को सीसीटीवी पर सतर्क निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव सहित अन्य अधि0 /कर्म0गण मौके पर उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*