औरैया 25 दिसम्बर *सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक को हाइड्रा ने मारी टक्कर घायल*
*अछल्दा,औरैया।* सेना में भर्ती होने के लिए शनिवार शाम दौड़ लगा रहे युवक को जेसीबी हाइड्रा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया गया जहां हालत चिंताजनक देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया अछल्दा ब्लाक चौराहा निवासी शिवम पुत्र राजेश यादव पढाई के साथ-साथ रोज की तरह आर्मी भर्ती के लिए दौड़ लगाने के लिए शनिवार शाम लगभग 6 बजे सैफई रूरा लिंक रोड अछल्दा से घसारा तक दौड लग रहा था, तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे जेसीबी हाइड्रा ने शिवम को अछल्दा नहर कोठी की पश्चिम की तरफ टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे सीएससी अछल्दा एंबुलेंस से पहुंचाया। हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
More Stories
कुशीनगर10 अक्टूबर 26*एसपी केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक प्रयोग: परीक्षा पास कर थानेदार बने दरोगा,
कौशाम्बी 10अक्टूबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित
मुजफ्फरनगर 10 अक्टूबर 26 प्रकाश चौक पर पुतला दहन की कोशिश, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छीना पुतला,,,