February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 24 नवम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 24 नवम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[11/24, 6:31 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पेट्रोल पम्प पर लूट का किया प्रयास*

*सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपियों की शिनाख्त*

*दिबियापुर,औरैया।* स्थानीय बेला मार्ग पर असेनी पावर हाउस के निकट स्थित पेट्रोल पम्प पर मंगलवार देर शाम करीब आधा दर्जन युवाओं ने कार्यालय में कैश गिन रहे कर्मियों से रुपये लूटने का प्रयास किया। मौजूद कर्मियों द्वारा विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने पंप कर्मियों से जानकारी कर सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों के बारे में छानबीन की। इस सम्बंध में निर्मल तारा फिलिगं स्टेशन के संचालक रिटायर्ड पुलिस इन्सपेक्टर निर्मल सिहं यादव ने बुधवार को थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही किये जाने की माँग की है। पीड़ित ने दी गयी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे रिकूं मिश्रा पुत्र लल्ला मिश्रा एंव बादल पाण्डेय पुत्र विपिन पाण्डेय निवासीगण उमरी थाना दिबियापुर अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ आये और मौजूद कर्मियों के साथ गाली गलौज कर कार्यालय में घुसकर लूट करने का प्रयास किया।कर्मियों द्वारा विरोध करने पर मारपीट की।उन्होनें बताया कि इससे पूर्व भी 6 नवम्बर को ऐसी घटना असेनी निवासी एक युवक द्वारा की गयी थी जिसकी शिकायत भी थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस की ढिलाई से अपराधियों के हौसले बुलंद है। उधर थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है जॉचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
[11/24, 6:46 PM] Ram Prakash Upaajtak: ,*मंत्री तो तमाम बने पर बिधूना किसी को नहीं रहा याद*

*बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन पर आंसू बहा रहे लोग*

*बिधूना,औरैया।* देश की आजादी से अब तक मंत्री तो तमाम बने पर बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों का पिछड़ापन आज तक दूर नहीं हो सका है। इस क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य नहीं हो सका है जिसे तरक्की के नजरिए से जनता देख कर राजनीतिक दलों के क्षेत्रीय नेताओं पर भरोसा कर सकें।
कन्नौज संसदीय क्षेत्र का हिस्सा बने बिधूना विधानसभा क्षेत्र में नए परिसीमन में पृथक हुए बिधूना विधानसभा क्षेत्र के हिस्से से नवगठित दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र अब तक के जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से समस्याओं के मकड़जाल में फंसे आज तक क्षेत्र के विकास की बाट जोह रहे हैं जबकि कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े डॉ राम मनोहर लोहिया को बिधूना क्षेत्र की जनता ने ही हारने से बचाकर संसद पहुंचाया था वही डॉक्टर लोहिया के प्रमुख शिष्य माने जाने वाले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद रहने के साथ केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री काल में बिधूना विधानसभा क्षेत्र को एक राजकीय डिग्री कालेज व पॉलिटेक्निक की सौगात मिली थी लेकिन पॉलिटेक्निक कॉलेज तो आज भी नहीं बन सका है राजकीय डिग्री कॉलेज तो संचालित है लेकिन उसमें शिक्षकों व कर्मचारियों की भारी कमी के चलते छात्रों की संख्या नगण्य है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में बिधूना में रोडवेज बस अड्डा भी बना लेकिन सपा सरकार जाने के बाद आज तक बसपा भाजपा की सरकार में दो-दो बार उद्घाटन किए जाने के बाद भी आज तक बस अड्डा संचालित नहीं हो सका है। यही नहीं कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री व दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित भी कन्नौज संसदीय क्षेत्र की ही सांसद थी और उनके कार्यकाल में अवश्य औरैया जिले को एनटीपीसी पाता पेट्रो केमिकल्स जैसी सौगाते जरूर मिली हैं जिन्हें जिले के लोग जरूर याद करते हैं। इस क्षेत्र में धान की अधिक पैदावार होने के चलते क्षेत्रीय लोगों की सरकारी पेपर मिल की स्थापना कराए जाने खेलकूद स्टेडियम बनाए जाने सभी गांवों को सड़कों से जोड़े जाने की मांगे वर्षों से लंबित हैं किंतु किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय बिधूना विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक विनय शाक्य पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सतीश पाल पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी रामबाबू यादव भी पूर्व में प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं मौजूदा समय में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लाखन सिंह राजपूत भी प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री के पद पर आसीन हैं लेकिन इन क्षेत्रों में अब तक तमाम मंत्री पद चुकने के बावजूद भी इन विधानसभा क्षेत्रों की तकदीर व तस्वीर नहीं बदली है।इन क्षेत्रों के लोग आज भी अपने पिछड़ेपन पर आंसू बहाते हुए अब तक के जनप्रतिनिधियों को कोसने पर मजबूर हैं।
[11/24, 6:46 PM] Ram Prakash Upaajtak: *वैवाहिक विवादों के निस्तारण को 22 जनवरी को लगेगी लोक अदालत*

*औरैया।* राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2022 को वैवाहिक विवादों से संबंधित वादों के सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिए पति पत्नी या उसके रिश्तेदार दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय औरैया में अपना प्रार्थना पत्र में दे सकते हैं। उक्त प्रार्थना पत्र में प्रार्थी प्रार्थिनी विपक्षी का भी नाम वह अपना नाम पता फोन नंबर भी दर्ज करें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार की जारी विज्ञप्ति के आधार पर अधिवक्ता शिवम शर्मा ने देते हुए बताया है किविपक्षी को नोटिस भेजकर उक्त लोक अदालत में बुलाया जाएगा और सुलह समझौते के माध्यम से वाद-विवादों का निस्तारण किया जाएगा।
[11/24, 6:51 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नगर पंचायत के 15 वार्डों में चला सघन वैक्सीनेशन अभियान*

*भारत सरकार के निर्देश पर घर-घर वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ*

*दिबियापुर,औरैया।* बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र दिव्यापुर में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण हेतु 24 एवं 25 नवंबर को टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नगर पंचायत के 15 वार्डों में स्वास्थ्य कर्मियों एवं सभासदो की निगरानी में मोहल्ला इंदिरा दुर्गा नगर संजय नगर संत रविदास नगर राणा नगर पंडित दीनदयाल नगर बाबा परमहंस नगर सहित नगर में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो गया है जिन लोगों को वैक्सिंग नहीं लगी है, वह लोग अपने सभासदों से संपर्क करके नियत स्थान पर कोविड वैक्सीनेशन करवा लें जिससे करो ना महामारी से छुटकारा मिल सके और भारत मुक्त महामारी स्थापित हो सके इस मौके पर सभासद रजत यादव राहुल दीक्षित सहित अन्य सभासदों ने भी वैक्सीनेशन में पूरा सहयोग कर शासन प्रशासन की मंशा के साथ सहयोग किया वही अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने कहा प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की मनसा के अनुसार नियत समय स्थान और तिथि पर वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण किया जाएगा जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं सम्मानित सभासदों से भी अपील की की वैक्सीनेशन में पूर्ण सहयोग कर 100 प्रतिशत नगर में टीकाकरण कार्य को पूर्ण करवाएं।
[11/24, 8:51 PM] Ram Prakash Upaajtak: *छेड़छाड़ का लगाया आरोप*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के रतनीपुर गांव के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नामजदों पर मारपीट कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि गत 23 नवम्बर को उसकी पुत्री नल पर पानी भरने गई थी। तो नामजदों ने उसकी मारपीट कर दी। शाम को नामजद लोग उसके घर मे घुस आए। और उसकी मारपीट करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। लोगो के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
[11/24, 8:51 PM] Ram Prakash Upaajtak: *शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीईओ को सौंपा ज्ञापन*

*अजीतमल,औरैया।* परिषदीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमोशन हेतु ब्लॉक की वरिष्ठता सूची निर्गत करने,शिक्षकों के अवशेष एरियर भुगतान करने सहित अन्य कई मांगो को शामिल किया गया है।
अजीतमल बीआरसी पर बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पदधिकारोयो ने शिक्षकों की मांगों को लेकर बीईओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के प्रमोशन हेतु वरिष्ठता सूची तुरन्त निर्गत की जाए,शिक्षकों के एरियर का भुगतान समय से किया जाए,एमडीएम का भुगतान शीघ्रतापूर्वक किया जाए,मासिक संकुल वैठको का आयोजन नियमानुसार कराया जाए,नवोदय प्रवेश परीक्षा फॉर्मो को बीआरसी पर भरवाएं जाएं, डीबीटी कार्य हेतु बीआरसी स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाये एवं ऑनलाइन अवकाश लिये शिक्षकों पर निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कार्यवाही न कि जाए। इस दौरान शिक्षक सूर्य प्रकाश,पूजा तिवारी , रामू त्रिपाठी,प्रदीप दीक्षित,शिखर दुबे, पंकज चतुर्वेदी, गौरव पांडेय, संजीव नीलम, नितिन तिवारी, नितिन दीक्षित आदि शिक्षक मौजूद रहे।
[11/24, 8:51 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जमीन के विवाद भाई को मारपीट कर किया घायल, रेफर*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ी बिरिया (बेरी कपरिया) में दो भाईयो के बीच परिवारिक जमीन को लेकर विवाद हो गया छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वड़े भाई को लाठी डंडो से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुये मरणासन अवस्था मंे छोड़ दिया मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहा पर डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया। वही कोतवाली पुलिस ने घायल युवक की तहरीर उसके भाई एवं उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जॉच शुरू कर दी।
सीएचसी में भर्ती घायल गोविंद (45) पुत्र रामाऔतार ने कोतवाली मंे दी तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह घरेलू जमीनी विवाद के चलते उसके छोटा संतोष एव उसकी पत्नी जयकुमारी ने गाली गालैाज करते हुये लाठी डंडो से उसकीे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया है तथा जान से मारने की धमकी दी है। जिससे उसके सिर में काफी चोटे आयी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक क्राईम गयाप्रसाद ने बताया कि भाइयो के बीच झगड़ा हुआ है, जिसमे एक भाई घायल हो गया है जिसे डॉक्टरों ने सैफई रिफर कर दिया है घायल के द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा कायम कर कार्यवाही की जा रही है।
[11/24, 8:51 PM] Ram Prakash Upaajtak: *निर्वाचन कार्य में शिथिलता पर बीएलओ पर होगी कार्रवाई*

*27 नवंबर को सभी बीएलओ बूथ पर रहकर फार्म करेंगे एकत्र*

*अजीतमल,औरैया।* निर्वाचन नामावलियों में कोई त्रुटि न रहे। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग निर्वाचन से वंचित न रहें। इसके लिये प्रशासन रात दिन फीडिंग कार्य मे जुटा हुआ है। वही प्रशासनिक अधिकारियों ने बीएलओ के भी पेंच कसे है। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी बीएलओ को फार्म 6, 7 अति शीघ्र तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विशेष तिथि 27 नवम्बर को सभी बीएलओ को अपने अपने बूथों पर बैठने के आदेश दिए गए हैं। निर्वाचन कार्य में शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
[11/24, 8:51 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल सवार घायल, रेफर*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के मुरादगंज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटर साईकिल सवार घायल हो गया जिसे 108 एम्बूलेस के द्वारा सीएचसी अजीतमल पर भर्ती कराया गया जहा से डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिफर कर दिया।
दीपचन्द्र (30) पुत्र हरीराम निवासी शाला पन्हर कोतवाली औरैया मंगलवार को अपनी मोटर साईकिल से रिस्तेदारी मंें अयाना क्षेत्र के ग्राम बबाइन गया था, जहा से देर रात्रि वह वापिस अपने घर जा रहा था जैसे ही वह मुरादगंज हाईवे पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। 108 एम्बूलेंस से उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
[11/24, 8:51 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पराली जलाने से पड़ सकते कानूनी पचड़े में*

*पराली खेतों में सड़कर बढ़ाएगी उर्वरा शक्ति*

*अजीतमल,औरैया।* वातावरण में बढ़ रहे वायु प्रदूषण में पराली की अहम भूमिका को देखते हुए इसे जलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तहसीलदार ने किसानों से पराली न जलाने का आग्रह किया है। साथ ही पराली से उर्वरा शक्ति बढ़ाने के तरीके भी बताए हैं।
तहसीलदार हरिश्चंद्र ने बताया कि पराली, किसानों की समस्या नहीं बल्कि मददगार साबित हो सकती है। बशर्ते वह उसे जलाकर कानूनी कार्यवाही के चक्कर में न पड़ें। क्योंकि पराली जलाने से खेत के सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते है।साथ ही वातावरण भी जहरीला होता है। जैव पदार्थो की कमी हो जाने से किसानों को आगे आनी वाली फसल की लागत निकलना मुश्किल हो जाता है। अब नई नई तकनीक आ जाने से पराली को किसानों अपना मित्र बना सकते है। दवा के छिड़काव से 15 दिनों में पराली सड़कर जैविक खाद के रूप में खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ा देती है। पराली से बिजली बनना शुरू हो गया है। पराली को सड़ाने से खेत की मिट्टी अच्छी होकर आगे आने वाली फसलों के लिये अमृत समान हो जाती है। उन्होंने किसानों से पराली को तकनीकी आधार पर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में उपयोग करने की अपील की।