औरैया 23 मई *आंधी में मुर्गी फॉर्म भरभरा कर गिरा सैकड़ों मुर्गियां मरी*
*रुरुगंज,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में सोमवार सुबह आई जोरदार आंधी से मुर्गी फार्म धराशाई हो गया। मलबे में दबकर सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई। गनीमत रही कि फार्म की देखभाल में लगे मजदूर बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। मजदूरों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। मुर्गियों की मौत व फॉर्म के ढहने से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज निवासी मो० इस्तकर कुरैशी पुत्र भूरे कुरैशी का रुरुगंज में मुर्गी फॉर्म है। मुर्गी फॉर्म में लगभग 15 सौ मुर्गियों का पालन हो रहा था। सोमवार सुबह आई तेज आंधी से पूरा फार्म भरभरा कर ढह गया जिसमें दबकर सैकड़ो से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। फॉर्म मालिक मो० इस्तकार कुरैशी ने बताया कि पिछले वर्षों से वह मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। फॉर्म में 15 सौ मुर्गियों का पालन किया जा रहा था। सुबह आंधी से फॉर्म ढहने से लगभग सेकड़ो मुर्गियों की मौत हो गई है। करीब दो लाख के नुकसान की आशंका है। उन्होंने बताया कि परिवार की आजीविका का साधन फॉर्म ही था। परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

More Stories
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*
नई दिल्ली: पीओके में बड़ा हादसा, पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 जवानों की मौत_*