औरैया 22 सितम्बर *उपनिदेशक ने बांटे कार्ड, खिल उठे बुनकरों के चेहरे*
*सभासद शब्बीर कुरैशी की मौजूदगी में हुआ कार्ड वितरण कार्यक्रम*
*फफूँद,औरैया।* भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को नगर के मोहल्ला ऊँचाटीला, भराव,ज़ुबैरी, तरीन, बाबा का पुरवा,गांव सराय बिहारी दास सहित आदि जगहों पर लगभग साढ़े पांच सौ हथकरघा बुनकरों को कार्ड विरतण किया गया। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार बुनकर सेवा केंद्र मेरठ के उपनिदेशक लालता प्रसाद ने कहा कि बुनकरों के लिए जो भी लाभकारी योजनाएं आयेंगी सरकार इन कार्ड के जरिये ही देगी। सभासद शब्बीर कुरैशी ने कहा कि बुनकरों के लिए जो भी सरकारी योजनाएं आयेंगी उनसे लाभान्वित कराने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर वैभव त्रिपाठी तकनीकी अधीक्षक बुनकर सेवा केंद्र मेरठ, शादाब अहमद, मुईनुद्दीन अंसारी, इकबाल चौधरी, जमीर कुरैशी, शमीउल्ला खान, चांद, अकील कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*