औरैया 21 सितंबर 2022*डीएम ने ओडिओपी के अंतर्गत मुरादगंज एवम बाबरपुर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने ओडीओपी के अंतर्गत शंभू स्वीट हाउस मुरादगंज एवं बाबरपुर स्थित ओडीओपी उधमी आनंद बाबू चतुर्वेदी की देसी घी की इकाई का भ्रमण कर घी का उत्पादन देखा और सराहना की । उक्त के अतिरिक्त टेकोरेन्ज मोटर्स पार्ट्स एलएलपी को भी देखा। लाभार्थी अन्वेष चतुर्वेदी ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न प्रकार की मशीनों का डिजाइन तैयार किया जाता है और फिर उनको तैयार कर बड़ी-बड़ी कंपनियों में निर्यात किया जाता है। इसके लिए चतुर्वेदी को इनोवेशन चेलेंज 2020 का पुरस्कार भी मिल चुका है। जिलाधिकारी ने जनपद का नाम रोशन करने के लिए अन्वेष चतुर्वेदी को उत्साहित किया और कहा कि कार्य को और बढ़ाएं साथ ही अन्य छात्रों को भी सिखाए। भ्रमण के दौरान उपायुक्त उद्योग अधिकारी उत्कर्ष चन्द्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ