औरैया 20 नवंबर *कोई भी एक हो जाए, भाजपा ही मैनपुरी की सीट जीतेगी-अजीत पाल*
*शांति वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ भाजपा को दीपावली मिलन समारोह*
*नगर निकाय चुनाव जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए मैदान में उतरने के टिप्स*
*औरैया।* भारतीय जनता पार्टी का दीपावली मिलन समारोह रविवार को शांति वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव जीत के लिए मैदान में जाने और जनता के बीच अपनी बात रखने के टिप्स दिए। राज्यमंत्री आईटी अजीत सिंह पाल ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है। नगर निकाय चुनाव की तिथियां कभी भी घोषित की जा सकती है।
कार्यकर्ता इस चुनाव को अन्य चुनाव की तरह की लेकर मैदान में जाएं। प्रत्याशी की जीत ही कार्यकर्ता की जीत है। कहा कि कई वक्ताअों से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति की कई सालों से पालिका में काबिज है। हर वर्ग के हक को छीनने का काम किया है। इस बार निर्वाचन आयोग जिसका चयन करेगा। उस वर्ग को ही हक दिलाने का काम भाजपा करेगी। संबोधन से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव के संबंध हुए एक सवाल में कहा कि चाचा-भतीजे ही नहीं चाहे कोई भी एक हो जाए। पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। वहां भाजपा ही जीतेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, सौरभ भूषण शर्मा, अजय सिंह चौहान, भुवन प्रकाश गुप्ता, अमर चंद्र राठौर, दिलीप मिश्रा आदि ने संबोधित किया।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*