औरैया 20 नवंबर*कंचौसी(।औरैया)। कंचौसी कस्बे के ब्रजकुंज गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय परशुराम मोर्चा के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोर्चा के संरक्षक श्रीकांत पाठक ने भगवान परशुराम व पंडित मदन मोहन मालवीय को नमन करते हुए कहा कि हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है जिन्होंने सर्व समाज को नई दिशा दी। पूरे प्रदेश में जनपद स्तर से लेकर समाज को जोड़ने व एकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश पांडेय ने कहा हमें एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर वातावरण स्थापित करना होगा। संचालन कर रहे रामजी मिश्रा ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों का दायित्व बनता है कि वह आने वाली पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन कर समाज को एक अच्छा वातावरण प्रदान करें।इस मौके पर राघव मिश्रा, ब्रजेश चंद्र अवस्थी, संदीप पाठक, राजकुमार दुबे, सुधीर दुबे ,कमलेश पांडेय ,अवधेश पांडेय, शिवकांत दुबे, अश्वनी दुबे, विनय तिवारी, गुड्डू अवस्थी, रामू तिवारी, रवि तिवारी , अशोक तिवारी , प्रमोद अवस्थी,प्रशांत दुबे, प्रशांत मिश्र, दीपक पाण्डेय, विपिन चौबे(बृज कुंज), नंदकिशोर शर्मा, दिनेश तिवारी, ओमजी, धीरू तिवारी, अनु तिवारी , अमित तिवारी ओमजी तिवारी , कुलदीप तिवारी रानू चौबे , मोनू तिवारी, शरद त्रिवेदी शिवम पांडेय, आलोक दुबे, शिवम तिवारी, भूरा तिवारी, बिल्ला सहित सैकड़ों समाज के लोग मौजूद ।।।।
जय परशुराम की ।।।।
🚩🚩🚩🚩🚩🚩💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26*फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र बलात्कार के झूठे आरोप से पूरी तरह बरी:
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *बुधवार,के मुख्य समाचार*
दिल्ली30 सितंबर 26*सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कैंसर की 2700 रुपए वाली दवा पर 27 हजार रुपए MRP क्यों है?